डॉ. अमीर संघवी पहुंचे बीकानेर कहा केवल सर्जरी ही नहीं हमारा उद्देश्य मरीजों की सार संभाल भी है

0
308


बीकानेर 09 अप्रैल । श्रीमती सी.एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि अहमदाबाद के के.डी. अस्पताल के वरिष्ठ घुटना प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अमीर संघवी श्रीमती सी एम मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रमुख ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा द्वारा अहमदाबाद में करवाए गये बीकानेर के 29 घुटना रोगियों के निशुल्क घुटना प्रत्यारोपण किये गये मरीजों की सार संभाल हेतु बीकानेर के शिव वैली स्थित फ्लोरल होस्पिटल पहुंचे | डॉ. अमीर संघवी ने बताया कि के.डी. अस्पताल अहमदाबाद का उद्देश्य केवल मरीजों की सर्जरी करना ही नहीं बल्कि समय समय पर मरीज के पास जाकर उनकी सर्जरी के बाद की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर आ रही समस्याओं का निवारण करना भी है | डॉ. अमीर संघवी ने सबसे बुरी हालत के घुटनों के रोगी ओमप्रकाश सेन जो कि अपने पैरों पर खड़ा होकर चलने की आस गँवा बैठा था उसको ओपरेशन द्वारा अपने पैरों पर खड़ा कर वापस चलने फिरने लायक बना दिया उससे भी मुलाक़ात की और नियमित दवाओं के सेवन एवं बराबर फिजियोथैरेपी की सलाह दी | जब डॉ अमीर संघवी ने अपने द्वारा किये गये सभी 29 घुटना प्रत्यारोपण के मरीजों को आसानी से चलते देखा तो डॉ. अमीर संघवी ख़ुशी से भावुक हो उठे | अहमदाबाद में घुटना प्रत्यारोपण हेतु गये मरीजों का सहयोग समाजसेवी भंवरलाल मूंधड़ा एवं उनकी टीम ने किया था | इस अवसर पर डॉ. पंकज मोहता, केतन शाह, फिजियो डॉ. भरत, पवन पचीसिया, विनय आचार्य आदि उपस्थित हुए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here