प्रदेश के आयुष औषधालयों और चिकित्सालयों में भी शुरू हुई ओपीडी एवं आईपीडी की निःशुल्क सुविधा

0
310

जयपुर, 01 अप्रेल। राज्य के सभी श्रेणी के औषधालयों और चिकित्सालयों में उपलब्ध ओपीडी एवं आईपीडी सुविधाएं प्रदेशवासियों को पूर्णतः निःशुल्क दी जाएगी। प्रारंभ में एक माह की अवधि में व्यवस्था का ड्राय रन होगा, जिसमें कियान्वयन में आने वाली समस्याओं को चिन्हित कर समाधान किया जायेगा। योजना का औपचारिक प्रारंभ 1 मई से किया जाएगा।

आयुष मंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने बताया कि मुख्य्मंत्री श्री अशोक गहलोत की घोषणा की अनुपालना में आयुष विभागान्तर्गत संचालित चिकित्सा केन्द्रों में भी ओपीडी एवं आईपीडी सुविधायें निःशुल्क किये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ओपीडी एवं आईपीडी की सुविधा निःशुल्क प्रारंभ की जावेगी। किसी भी प्रकार का पंजीयन शुल्क नहीं लिया जावेगा।

श्री गर्ग ने बताया कि राजकीय चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी में आने वाले तथा आईपीडी में भर्ती मरीजों को समस्त दवाईयां एवं जांचे निःशुल्क प्रदान की जावेगी। उन्होंने बताया कि ये सुविधा राज्य के समस्त प्रदेशवासियों के लिये निःशुल्क उपलब्ध होंगी। परन्तु राज्य के बाहर से आने वाले मरीजों से नियमानुसार शुल्क लिया जावेगा। मरीज के प्रदेशवासी होने के प्रमाण के रूप में मरीज का जन आधार कार्ड अथवा अन्य दस्तावेज लिये जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here