भाजपा निकालेगी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जन जागृति यात्रा

0
279

तोलाराम मारू श्रीडूंगरगढ़।

14 अप्रैल डा भीमराव अम्बेडकर जयंती से नवंबर 2023 तक जगह जगह जन जागृति यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी शुरुआत बीकानेर जिले के क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ से होगी। 14 अप्रैल को शामिल होने वाली जन जागृति यात्रा में बीकानेर जिले के नेता भी पूनरासर आएंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता किसना राम गोदारा ऊपनी ने जानकारी दी कि 14 अप्रैल 2022 को सुबह 10:00 बजे पूनरासर में सभा कर यात्रा प्रारंभ होगी ।जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी लूणकरणसर के विधायक सुमित गोदारा बीकानेर महापौर सुशीला कवर राजपुरोहित प्रदेश संगठन मंत्री विजेंद्र पूनिया भाजपा प्रभारी काशीराम गोदारा क्षत्रिय सभा के संभाग अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया राष्ट्र समर्पित युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर मेघवाल सहित अनेक नेता कार्यकर्ता उपस्थित होंगे ।भाजपा नेता किशन गोदारा ऊपनी इस यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होंने श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पूनरासर पहुंचेंगे की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here