मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बीकानेर

0
321


बीकानेर, 9 अप्रैल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला भी मुख्यमंत्री के साथ रहे।


यहां सादुल क्लब मैदान स्थित हेलीपैड पहुंचने पर आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल, ऊर्जा राज्य मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, एग्रो इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामेश्वर डूडी, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री महेंद्र गहलोत, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज, डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन (अंबेडकर पीठ) के महानिदेशक श्री मदन गोपाल मेघवाल, राज्य भू दान यज्ञ बोर्ड के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण कड़वासरा, पूर्व संसदीय सचिव श्री कन्हैया लाल झंवर, पूर्व विधायक श्री मंगलाराम गोदारा, नोखा नगरपालिका अध्यक्ष श्री नारायण झंवर, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश, जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव, माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री कानाराम आदि ने मुख्यमंत्री की अगवानी की।


इस दौरान यशपाल गहलोत, जिया उर रहमान, गजेंद्र सिंह सांखला, डॉ. बिठ्ठल बिस्सा, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सीवर, गोपाल गहलोत, संजय आचार्य, राहुल जादूसंगत, झंवर लाल सेठिया, कमल कल्ला, पार्षद शिव शंकर बिस्सा, आदि मौजूद रहे।
सादुल क्लब मैदान से रविंद्र रंगमंच पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here