मॉडल मार्केट से जयपुर जा रही निजी बस तारों से टकराई, बड़ा हादसा टला

0
1578

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 18 अप्रैल । अभी-अभी शहर के व्यस्ततम इलाके के मॉडर्न मार्केट फिर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा स्थल के पास जयपुर जा रही एक निजी बस छत पर समान अधिक होने से तारों से टकरा गई और तारों के साथ बिजली का पोल भी नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हसन कादरी औऱ पार्षद प्रफुल्ल हटिला ने तत्परता से लोगों को बस से बाहर निकाला औऱ बिजली बिभाग की टीम को कॉल करकें मौके पर बुलाया। एक बार अचानक से अफरा तफरी मच गई बिजली के चालू तार होने से बस के ऊपर समान भरा होने से तारों से टकरा गई और तार टूट कर नीचे जमीन पर आ गए। ताहिर हसन ने बताया कि यह बस मिलन ट्रेवल्स की है जो जयपुर के लिए रवाना हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here