राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बीकानेर जिले के पहलवानों का हुआ चयन

0
316

बीकानेर, 06 मार्च। जिला कुश्ती संगम बीकानेर द्वारा प्रतियोगिता के आधार पर अंडर 23 वर्षीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों का चयन आज 6 अप्रैल 2022 शाम 3:00 बजे पटेल बाल विहार व्यायामशाला पटेल नगर बीकानेर मैं किया गया। कुश्ती संगम के सचिव जगन पूनियां ने बताया कि61 केजी भार वर्ग में मुकेश कुमार, 65 केजी में भूराराम, 70 केजी मैं श्री चंद बेनीवाल, 74 केजी में प्रवीण गोदारा, 79 के जी मैं शिवकुमार खटक,86 के जी मैं शाहनवाज,92 केजी में शिवकरण सारस्वत विजेता रहे।संगम के अध्यक्ष कमल कला ने बताया कि विजेता पहलवान 12 अप्रैल से 14 अप्रैल 2022 तक उदयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेंगे।प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में लक्ष्मण सारस्वत,सहीराम,महावीर कुमार सहदेव,रामदयाल, रामदेव एवं राम प्रताप उर्फ छोटू रहे इन सभी को कोचो ने बड़ी हि बारीकियों से कुश्ती करवाई। अरुण कुमार पांडे, सुशील कुमार डूड्डी एवं जसविंदर सिंह अधिशासी अभियंता जलदाय विभाग मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। नवला राम सिहाग, महेंद्र सिंह चौहान एवं अमर सिंह ट्रामा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।इस अवसर पर विजय पहलवानों का सम्मान किया गया। दंगल का संचालन पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने किया। इस अवसर पर रामप्रसाद,रवि स्वर्णकार,नैमपाल सियाणा,राजकरण सारस्वत,रोमन घोड़ेला,प्रवीण डेलु, सवीन लांबा समेत संगम के मान सिंह सिहाग(रिटायर्ड कमांडेंट)अभिषेक गहलोत,पालाराम,प्रदीप कुमार स्वामी उर्फ (कमांडो),धर्माराम आर्य,प्रदीप चौधरी,ललित कुमार छंगाणी,लालचंद छंगाणी,भवानी सिंह, प्रदीप सिंह समेत छोटे बड़े सभी पहलवान इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here