लालगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर ट्रांसफार्मर में लगी आग , फायर बिग्रेड पहुंची मौके पर

0
323

बीकानेर 18 अप्रैल । अभी अभी रामपुरा बस्ती लालगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित एक विधुत ट्रांसफर मैं आग लगी सूचना मिलते ही सबसे पहले टीम सावधान इण्डिया077 हेल्प लाइन के ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया घटना स्थल पर पहुंचे।

फायर बिग्रेड थोड़ी देरी से पहुंचते ही फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मिलकर भदौरिया ने स्वयं सहयोग कर 25 मिनिट के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। रामपुरा बस्ती के लोगों का कहना था कि लोगो ने 100 नम्बर पर अनेकों बार फोन किया मगर फोन उठाया ही नहीं। बस्ती के लोगों ने भदौरिया की टीम की सराहना की व फायर ब्रिगेड ओर पुलिस के पहुंचने से पहले सावधान इंडिया077की टीम जन सेवा के लिए पहुंच गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here