शिक्षा मंत्री ने किया जनता क्लिनिक का शिलान्यास

0
311

बीकानेर, 11 अप्रैल। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को धरणीधर मंदिर के पास जनता क्लिनिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक निधि से स्वीकृत इस कार्य पर 15 लाख रुपए व्यय होंगे। इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि निरोगी राजस्थान संकल्प के साथ राज्य सरकार प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए संकल्पबद्ध है। इस दिशा में अनेक नवाचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां जनता क्लिनिक खुलने से जनता प्याऊ, धरणीधर कॉलोनी, रानीसर बास और आसपास के क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।  जनता क्लिनिक के माध्यम से आमजन को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं एवं परामर्श, एएनसी सेवाएं, टीकाकरण सेवाएं, परिवार कल्याण सेवाएं, एनसीडी स्क्रीनिंग सेवाएं, नि:शुल्क जांचें (प्राथमिक स्तर), नि:शुल्क दवा (प्राथमिक स्तर) आदि सहित लगभग 325 तरह की दवाएं एवं आठ तरह की जांचें नि:शुल्क करवाई जा सकेंगी। उन्होंने निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर करने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पीबीएम और जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं में इज़ाफा किया गया है। शहरी क्षेत्र में दो शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इन पर छह-छह करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।
इस दौरान रामाकिशन आचार्य, पूर्व उप महापौर अशोक आचार्य, आनंद जोशी, बंशी लाल आचार्य, राजेंद्र आचार्य, डॉ. जितेंद्र आचार्य, दुर्गा शंकर आचार्य, नंद कुमार आचार्य, दीपक व्यास, रामदेव आचार्य आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here