संविदा कर्मियों ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत ओर रखी अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग

0
2922

बीकानेर 10 अप्रैल । चिकित्सा विभाग वार्षिक निविदा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति बीकानेर निविदा एकीकृत कर्मचारी महासंघ की और से माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी के बीकानेर आगमन पर स्वागत किया गया| संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष नीरज खान समेजा ने बताया कि सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज व सम्बद्ध चिकित्सालय वर्ग बीकानेर में पिछले कई वर्षो से प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से विभिन्न संवर्गो में (कम्प्यूटर ऑपरेटर,वार्ड बॉय,ट्राली मैन,हेल्पर,सफाईकर्मी, टेक्निशन,टेलीफोन,प्रयोगशाला सहायक,व्यवस्थापक(MBA) नेटवर्क एंव टेक्निकल सपोर्ट इंजीनियर अन्य सभी पैरामेडिकल स्टाफ) ठेका कर्मचारी जो बड़ी ईमानदारी व निष्ठां से अपना कार्य निर्वाह करते है साथ ही इनके द्वारा कोरोना जैसी महामारी में सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर आम जन की रक्षा के लिए निरंतर सेवाएं दी है परन्तु इन कार्मिको को राजकीय कर्मचारियों के साथ सामान कार्य करने के बावजूद अल्प वेतन में निरंतर कार्य करना पड़ रहा है संघर्ष समिति बीकानेर जिला उपाध्यक्ष अकील खान ने बताया कि प्लेसमेंट एजेन्सिया आती जाती रही और ठेके बदलते रहे अगर कुछ नहीं बदला तो इन कार्मिको का अल्प वेतन में शोषण। जिला उपाध्यक्ष अकील खान ने माननीय मुख्यमंत्री जी को पुष्प गुलदस्ता भेंट करते हुए निविदा कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की | जिला संयोजक शिवम् उपाध्य|य ने माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन किया की सभी निविदा कर्मचारियों को जब तक संविदा सेवा नियम 2022 या नियमित भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाता तब तक निविदा कर्मचारियों को सामान कार्य सामान वेतन के आधार पर मासिक वेतन दिया जाये।
स्वागत करने वालो में जीतेन्द्र व्यास,नीलेश मरू,जया पुरोहित,शालू,फज़ल खानम, दिव्या मारु,दीपक,अभय,मयंक,रमजान,विशाल,महावीर, विपिन, सावन,लाजपत,मनमोहन जोशी,नवरतन,शुभम,अनुभव आदि निविदाकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here