सुजानदेसर से गंदे पानी का तालाब हटाने के लिए मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

0
297

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर पधारने पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए ब्लॉक अध्यक्ष मगनलाल पानेचा व टीम ने गुलदस्ता भेंट करके किया स्वागत।

बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए ब्लाक अध्यक्ष व उनकी टीम मिलकर ज्ञापन दिया। जिसमें सुजानदेसर ब्राह्मण मोहल्ले में सिविल लाइन डलवाने व गंदे पानी का समुंदर हटाने ओर पांच नंबर ट्यूबवेल के सामने बाबा रामदेव रोड सुजानदेसर की जनता द्वारा पिछले 2 साल से बार-बार प्रशासन को अवगत करवाया कई बार निवेदन किया गया परंतु अभी तक इन मोहल्ले वासियों की किसी ने सुनाई नहीं की यहां पिछले साल पानी की चपेट में आए काफी घर बेघर हो गए बिल्कुल उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया मकान मालिक अन्य जगह किराए के मकान पर जीवन यापन करने लगे ,समय रहते प्रशासन ने संगम निर्णय नहीं लिया गया तो कुछ ही दिनों में 200 घर गंदे पानी की चपेट में आने की संभावना है जिससे जान मान की बहुत ही हानि होने वाली है इस मोहल्ले वासियों की जिंदगी का सवाल है श्रीमान जी से निवेदन है कि बीकानेर प्रशासन को सुगम निर्णय लेने का आदेश प्रदान, तुरंत कारवाही करवावे।
कई बार अधिकारी मौके पर आ भी चुके हैं मगर समस्या आज तक जस की तस बनी हुई है यहां ब्राह्मणों के मोहल्ले में लोगों का जीना हराम हो गया है मच्छर ,गंदगी बदबूदार, हवा सुमार से ऊपर है नालियों का पानी घरों में ही पड़ा रहता है और नाली के पानी की निकासी नहीं हो रही है श्रीमान जी से पुनः निवेदन है कि इस कार्य को तुरंत प्रभाव से निष्पादित करावे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here