हिंदू धर्म यात्रा सहित विभिन्न आयोजनों के मद्देनजर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

0
286


बीकानेर, 01 अप्रैल। नव वर्ष पर हिंदू धर्मयात्रा एवं महाआरती तथा अन्य आयोजनों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट भगवती प्रसाद ने आदेश जारी कर 7 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
आदेशानुसार एचसीएम रीपा के अतिरिक्त निदेशक गोपाल राम बिरदा को एम.एम. ग्राउंड यात्रा प्रारंभ स्थल, उपनिवेशन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त रामरतन सौंकरिया को एम.एम. ग्राउंड से मौहता चौक तक, उपनिवेशन विभाग के उपायुक्त कन्हैयालाल सोनगरा को मोहता चौक से कोटगेट तक तथा एमजीएसयू के कुलसचिव यशपाल आहूजा को कोटगेट से जूनागढ़ तक के रैली मार्ग के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार प्रारंभिक शिक्षा के अतिरिक्त निदेशक अशोक सांगवा को पब्लिक पार्क के पश्चिमी गेट के अंदर के क्षेत्र, बीकानेर के उपखंड मजिस्ट्रेट अशोक कुमार को जूनागढ़ के सामने महाआरती तथा तहसीलदार बिहारी लाल को सूरसागर दीपदान स्थल के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
सभी कार्यपालक मजिस्ट्रेट मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) से समन्वय स्थापित कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here