गंगा सप्तमी पर आस्था और उल्लास के साथ निकाली शोभायात्रा

0
261


सचेतन झांकियां भी की गई शामिल
श्री जटिया पंचायत और रथखाना कॉलोनी के बाशिन्दें हुए शामिल
बीकानेर,08 मई। श्री जटिया पंचायत और रथखाना कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने आज गंगा सप्तमी पर वरसो महोत्सव मनाया। महोत्सव के पहले दिन यानि शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। वहीं दूसरे दिन हवन, भंडारा आदि आयोजन किए गए।


श्री जटिया पंचायत के अध्यक्ष झूमरलाल मोर्य और उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण खन्नावलिया ने बताया कि वरसो महोत्सव के पहले दिन शनिवार शाम को रथखाना कॉलोनी स्थित गंगा मैया मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान शिव, गणेश, माता भगवती आदि की सचेतन झांकियां भी शामिल की गई। रथखाना कॉलोनी से शुरू हुई ये शोभायात्रा जूनागढ़ सहित शहर के मुख्य बाजार से होते हुए वापिस गंगा मैया मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में काफी तादाद में महिलाएं, बच्चे व पुरूष शामिल रहे। इसके बाद गंगा मैया मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया।
पंचायत के महामंत्री राजेश मोलपुरिया व सचिव लेखराज खन्नावलिया ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को शाम चार बजे हवन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार करते हुए आहुतियां दीं। इसके बाद शाम को भंडारे का आयोजन भी किया गया।
वरसो महोत्सव में श्री जटिया पंचायत के अशोक खन्नावलिया, सोहनलाल तुनगरिया, जगदीश तिगाया, सुरेश कुडिया, ठाकुर जाटोलिया, रोशनलाल खन्नावलिया, जयदीप तिगाया, अमित धोलपुरिया, मनीष मोर्य, विक्रम खन्ना, दीपक खन्ना, उत्तमचंद खन्नावलिया, सोनू जाटिोलिया, जोन सोनीवाल, चन्दन तिगाया, सुनील तुनगारिया, अशोक मडोतिया, राजू सोनीवाल, मनोज खन्नावलिया व राहुल जाटोलिया सहित कई कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here