सेवादल झण्डे से जोडऩे का तो वहीं भाजपा डण्डे के दम पर तोडऩे का काम करती है : अनिल व्यास

0
374

मशाल जुलुस से किया संघर्ष का शंखनाद सेवादल द्वारा आयोजित गौरव यात्रा के अजमेर पड़ाव में मशाल जुलुस बीकानेर सेवादल द्वारा संचालित
बीकानेर/अजमेर, 08 मई। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई के नेतृत्व में 6 अपे्रल से चल रही गौरव यात्रा के 33वें दिन अजमेर के पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में मशाल जुलुस का आयोजन हुआ। मशाल जुलुस में शामिल होने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लाम्बा विशेष तौर पर अजमेर आई व अम्बेडकर सर्किल से पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गगवाणा से गेगल तक पद यात्रा की। इस दौरान 4 किमी की मशाल जुलुस का आयोजन हुआ। देर रात तक चल रही मशाल जुलुस का संचालन सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला एवं बीकानेर सेवादल अध्यक्ष अनिल व्यास के नेतृत्व में आयोजित हुई। जिसका पड़ाव सेवादल के वरिष्ठ नेताओं के संबोधन से हुआ। सभा को सम्बोधित करते हुए बीकानेर सेवादल अध्यक्ष व रेलवे कर्मचारी नेता अनिल व्यास ने कहा कि सेवादल झण्डे से जोडऩे का काम करती है, वहीं भाजपा व आरएसएस डण्डे से तोडऩे का काम करती है। व्यास ने कहा कि साथियों यही सही समय है जिसमें हमें जनजागरण लाकर इस दमकारी सरकार की बख्खिया उधेडऩी है। जिससे आम लोगों की जेब पर पड़ रहे डाके से मुक्त कराया जा सकेगा। इस सामंतशाही तानाशाहों को अब उखाड़ फैकने का समय आ गया है। मशाल जुलुस में प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला व बीकानेर शहर अध्यक्ष अनिल व्यास के साथ-साथ सेवादल के कार्यकर्ता आनन्द नाई, विरेन्द्र किराडू, लाभा महाराज, श्याम आचार्य, प्रकाश नायक, मोहम्मद हसन के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं ने कदमताल किया। गौरव यात्रा सुबह किशनगढ़ के रास्ते जयपुर होती हुई। दिल्ली स्थित राजघाट के लिए प्रस्थान करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here