देश का पहला 400 रुपये का सिक्का बीकानेर पहुँचा

0
1464

बीकानेर 01 जून । सिखों के नवें गुरु श्री तेगबहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में 21 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले 400 रुपये के सिक्के का आवरण किया था !
भारत सरकार की मुम्बई टकसाल से आज पहला 400 रुपये का सिक्का देश के जाने माने सिक्को के संग्रहकर्ता बीकानेर के सुधीर लुणावत को भेजा है ।
सुधीर ने बताया कि वो देश के पहले 400 रुपये के सिक्के को प्राप्त कर बहुत ही अद्भुत महसूस कर रहे है !
सुधीर के अनुसार इस 400 रुपये के सिक्के का कुल वजन 35 ग्राम है जिसमे 50% चांदी है !
देश का पहला 400 रुपये का सिक्का होने की वजह से देश और दुनिया मे इस सिक्के की काफ़ी मांग है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here