पंजाब में राज्य सभा के सांसद संदीप पाठक का बीकानेर में हुआ स्वागत

0
250

बीकानेर ,19 जुलाई। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद पंजाब चुनाव के रणनीतिकार आम आदमी पार्टी के मजबूत स्तंभ संदीप पाठक के बीकानेर पधारने पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता पुनीत ढाल ने गर्मजोशी से स्वागत किया। टीम के साथ आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की संदीप पाठक का बीकानेर में ससुराल होने के कारण दो दिवसीय दौरे पर थे।

बीकानेर जिले की सीट अपने आप में एक चुनौती हो गई आम आदमी पार्टी के लिए इसलिए पाठक समय-समय पर बीकानेर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार करेंगे पाठक चुनावी समीकरण को बदल कर रख देने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। पाठक के ससुराल के गोलछा परिवार ने संपत पैलेस में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें बीकानेर भाजपा और कांग्रेस की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। बड़े राजनीतिक लोगों ने पाठक से राजनीतिक चर्चा की,कयास लगाए जा रहे हैं की बीकानेर के कुछ राजनीतिज्ञ लोग आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here