वतन पर फिदा होने वाले फरिश्ते होते है

0
260


वतन पर फिदा होने वाले फरिश्ते होते है- कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया
आज़ादी के संग्राम के प्रथम नायक अमर शहीद की जयंति पर हुआ कार्यक्रम।
बीकानेर 19 जुलाई- सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा आज आज़ादी के आंदोलन के प्रथम नायक अमर शहीद मंगल पांडे की 194 वी जयंती पर स्मरण सभा और सेवा आश्रम में विमंदित बच्चो को अल्पाहार कार्यक्रम आयोजित किया।

फाउंडेशन के सचिव एडवोकेट जितेंद्र भोजक ने कहा कि वतन से प्रेम करने वाले इंसान बेहतरीन होते है लेकिन वतन पर अपनी जान देकर फिदा होने वाले फरिस्ते ही होते है ऐसे ही फरिस्ते है आज़ादी के प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी अमर शहीद मंगल पांडे अपने देश और धर्म की रक्षा की खातिर बिना संसाधनों के अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेना बगावत करना ये मंगल पांडे जैसे वीर योद्धा ही कर सकते थे।
वरिष्ठ समाजसेवी श्री सत्यदेव शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति इस देश की आन बान शान और धार्मिक सदभावना को बरकरार रखने हेतु ताकतवर ब्रिटिश हुकूमत से बगावत कर सम्पूर्ण भारत वर्ष में आज़ादी के आंदोलन की चिंगारी फूंक जाता है ऐसे अमर शहीद मंगल पांडे की जीवनी और उनके कार्यो को आमजन तक खासतौर से आज की नई पीढ़ी तक पहुंचना आवश्यक है ताकि वे जान सके कि देश की रक्षा की कीमत किस तरह चुकानी पड़ती है।

पर्वतारोही श्री आर के शर्मा ने कहा कि मंगल पांडे ना सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी थे वरन वे ऐसे महापुरुष हुए जिन्होंने पूरे देश मे आज़ादी की अलख जगा दी क्योकि आजादी के लिए लड़ना मंगल पांडे ने ही सिखाया
आज उनकी जयंती पर हम सबको ये प्रतिज्ञा लेनी चाइये ही हम सब अपने अपने परिवारों में आज़ादी के आंदोलन के वीरो की गाथाये अपने बच्चो को सुनाए ताकि वे आज़ादी का महत्व जान सके।
पार्षद नितिन वत्सस ने संचालन करते हुए अमर शहीद मंगल पाण्डे के व्यक्तिव और कृतित्व प्रकाश डाला।
इस अवसर पर खुश भोजक, पुलकित,नताशा वत्सस,नरेंद्र, दिनेश, जैनेन्द्र, आषुतोष और राहुल सहित फाउंडेशन के लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here