पंडित भवदीप गायन कला वर्कशॉप में देंगे मांड़ व पार्श्व गायन के महत्वपूर्ण टिप्स

0
288

पंडित भवदीप जयपुरवाले (मुंबई) प्रशिक्षण देंगे ।

बीकानेर, 07 अगस्त । केन्द्रीय संगीत नाटक अकादमी, जयपुर के निर्देशन में तथा सुर संगम संस्थान और हंशा गेस्ट हाउस परिवार के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 13 अगस्त से 17 अगस्त तक उच्च योग्यता वाले गायक कलाकारों के लिए सिंगिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है । इस वर्कशॉप में पंडित भवदीप जयपुर वाले (मुंबई) प्रशिक्षण देंगे ।

सुर संगम संस्थान, जयपुर के निदेशक के सी मालू ने बताया कि इस वर्कशॉप के लिए पहले आने वाले इच्छुक 20 कलाकारों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा । बीकानेर के हंसा गेस्ट हाउस, गंगाशहर में होने वाली इस वर्कशॉप में कलाकारों को मांड गायन व पार्श्व गायन का महान विधा व बारीकियां सिखाई जाएंगी ।

हंसा गेस्ट हाउस एवं सेठ तोलाराम हंसराज डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के हंसराज डागा ने बताया कि माड़ गायकी की गहराई और बारीकी को सीखने और जानने का यह एक दुर्लभ अवसर है । जिसमे संगीत के और इस विधा के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे, और यह बीकानेर के लोगो के लिए एक स्वर्णिम अवसर के समान है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here