पुष्करणा दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज 8 अगस्त को ब्रह्म बगेची से होगा शुरू

0
263

बीकानेर 07 अगस्त। पुष्करणा दिवस तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज दिनांक 8 अगस्त को ब्रह्म बगेची से होगा ।
यूथविंग के महासचिव सुभाष जोशी ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज राजस्थान के शिक्षा मंत्री डाँ.बी.डी.कल्ला सुबह दस बजे मुक्ति नाथ महादेव की पूजा अर्चना कर तुलसी के पवित्र पौधो का वितरण कर करेंगे ।
उपाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा ने बताया कि पुष्करणा दिवस के कार्यक्रम में पहले दिन महादेव पूजन और तुलसी पौध वितरण तथा दुसरे दिन सम्मान समारोह और तीसरे और अंतिम दिन माँ उष्ट्र वाहिनी की पूजा अर्चना के साथ सम्मपन होगा ।
बिस्सा के अनुसार अध्यक्ष बी.जी.बिस्सा के नेतृत्व में सचिव मनोज व्यास, कोषाध्यक्ष दिनेश चुरा,विरेन्द्र किराडू, विजय आचार्य, अनिल जोशी सहित विंग के समस्त पदाधिकारी कार्यक्रम को अंतिम रूप देकर तैयारियों में लगे है जिससे ज्यादा से ज्यादा पुष्करणा बन्धु कार्यक्रम मे साक्षी बन सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here