कोटगेट की छत से देखा बाजार का नजारा ,शार्दूल सर्किल से कोटगेट तक पैदल आए और गए अधिकारी

0
335

आयुक्त, जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों ने किया पैदल मार्च
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 22 अक्टूबर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल और पुलिस अधीक्षक योगेश यादव सहित आला अधिकारियों ने शनिवार को शार्दूल सिंह सर्किल से कोटगेट तक पैदल मार्च किया। सभी अधिकारी कोटगेट से शार्दूल सिंह सर्किल तक पैदल भी लौटे।


इस दौरान संभागीय आयुक्त ने कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। जिला प्रशासन भी उल्लास के इस पर्व में आमजन के साथ है। इस बार कोटगेट से केइएम रोड तक विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। भव्य साज-सज्जा भी की गई है। उन्हांेने आह्वान किया कि आमजन इन व्यवस्थाओं को बनाए रखने में भागीदारी निभाएं।
जिला कलक्टर ने कहा कि बीकानेर उत्सवधर्मी शहर है। यहां के लोग पूरे उमंग के साथ त्यौहार मनाते हैं। दीपावली भी बीकानेर की परम्पराएं के अनुसार मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जा रही हैं। इस दौरान पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं के लिए चौबीस घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दीपावली के दौरान कानून व्यवस्था संधारण की दृष्टि से प्रभावी व्यवस्था की गई है। पुलिस द्वारा प्रत्येक स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) पंकज शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार बुढानिया, नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिड़दा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा, तहसीलदार कालूराम पड़िहार सहित अन्य अधिकारी साथ रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here