कौम नागौरी तेलियान का 11वां सामुहिक शादी सम्मेलन सम्पन्न

0
381

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर। 30 अक्टूबर। रविवार को हसनैन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट में बहुत ही सादगीपूर्ण और गरिमामयी माहौल में सम्पन्न हुआ।
इस सम्मेलन में लगभग 50 जोड़ों ने निकाह क़बूल कर अपनी जिंदगी के नए सफर का आगाज़ किया। देश के कोने कोने से समाज के लोगों के अलावा बीकानेर से लगभग सभी समुदाय से तशरीफ़ लाये लोगों ने दूल्हा दुल्हनों को आशीर्वाद दिया।


राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री श्री बी डी कल्ला,केन्द्र सरकार में मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, संभागीय आयुक्त नीरज के पवन,पूर्व उपमहापौर हाजी मकसूद अहमद, पूर्व कलेक्टर झुंझनु यू डी खान, ए एच गौरी ऑल इंडिया तेली महापंचायत के अध्यक्ष शफी देहलवी , पूर्व राज्यमंत्री अशरफ अली खिलजी आदि महानुभावों ने शादी मे शिरकत कर दुल्हा दुल्हन को आशीर्वाद दिया। सम्मेलन को कामयाब करवाने के लिये कमेटी की भूरी भूरी प्रशंशा की। नवाचार के तौर पर आज सामुहिक विवाह सम्मेलन में बीकानेर नागौरी तेली बिरादरी की डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पीएचडी, सीए, एमफिल व विभिन्न परीक्षाओं में 90%से ऊपर अंक पाने वाली बेटियो के फोटोज के साथ हमारी बेटियां हमारा गौरव नाम से बेनर भी लगाया गया ताकि समाज की सभी बच्चियों में उच्च शिक्षा की अलख जगे।

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी इस अवसर पर बधाई संदेश भेजकर कमेटी व नए जोड़ों को बधाई प्रेषित की
इंतेजामिया कमेटी के सैयद अनवर अली एडवोकेट, नेताजी अब्दुल मजीद खोखर, पूर्व उपमहापौर हाजी हारून राठौड़, सैयद अब्दुल हमीद, हाजी मोहम्मद हसन, सैयद महमूद अली, अब्दुल रऊफ राठौड़, सिकन्दर राठौड़, अजीज राठौड़, सैयद इशाक एडवोकेट, , साबिर बाबूजी, अब्दुल क़य्यूम खिलजी,सलीम हाजी, मोहम्मद वसीम,महबूब राठौड़, अजीज जैदी,अब्दुल,कदीर गौरी,अजहर अली, रिजवान खान , अल्फाज खोखर , शाहिद राठौड़, हाफिज सैय्यद महबूब अली, अज़ीज़ खिलजी, शमद खिलजी, हारून खिलजी, आरिफ खिलजी, महफूज गोरी, असलम गोरी नोखा, सैय्यद ज़ाकिर,अलताफ हुसैन, सकील,रिजवान खिलजी, सैयद अब्दुल रशीद, अब्दुल हमीद फलौदी,सैयद मुसद्दीक, एडवोकेट फरहान राठौड़, अहसान राठौड़, अब्दुल सलाम राठौड़,रजाक चलवां, सैयद गुफरान,इदरीस राठौड़, शौकत अली रूण, आदि ने आये हुए मेहमानों का स्वागत किया व बेहतरीन कार्य संपादित करने के लिये फलौदी से आये कार्यकर्ताओं और बीकानेर के बिरादरी कार्यकर्ताओं का दिल से शुक्रिया अदा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here