तेरापंथ किशोर मंडल ने निकाली साइक्लोथॉन रैली

0
258

किशोरों ने दिया Say no to crackers का संदेश

गंगाशहर /बीकानेर, 17 अक्टूबर । तेरापंथ किशोर मंडल, गंगाशहर द्वारा ‘Say No To Crackers’ संदेश के साथ साइक्लोथॉन साइकिल रैली का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद निर्देशित दिवाली के संदर्भ में लक्ष्य है ऊंचा हमारा रैली का आयोजन तेयुप, गंगाशहर के तत्वावधान में किशोर मंडल ने किया।

सर्वप्रथम शांति निकेतन में साध्वी श्री कीर्तिलता जी के मंगलपाठ पश्चात तेयुप अध्यक्ष श्री अरूण नाहटा ने हरी झंडी दिखा कर रैली प्रारंभ की। मैन बाजार, पाबू चौक, महाप्रज्ञ चौक, महावीर चौक, गौतम चौक, नैतिकता का शक्तिपीठ, नोखा रोड आदि कई मुख्य मार्गों से होती हुई यह रैली तेरापंथ भवन पहुंची जहां सभी किशोरों ने मुनि श्री शांति कुमार जी एवं मुनि श्री जितेंद्र कुमार जी से मंगलपाठ सुना।

किशोर मंडल संयोजक श्री दीपेश बैद ने बताया की 40 से अधिक किशोरों ने साइकिल रैली के साथ दिवाली पर पटाखे न फोड़ने, पर्यावरण बचाने, पॉल्यूशन न करने के नारों से संदेश दिया। रैली की संयोजना में तेयुप मंत्री श्री भरत गोलछा, ब्लू ब्रिगेड मेंबर श्री कुलदीप छाजेड़, श्री नीरज बोथरा आदि सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here