दिवंगत गौ माताओं के लिए दीपदान एक नवंबर को

0
261

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 29 अक्टूबर ।बीकानेर गोशाला संघ बीकानेर, राष्ट्रीय गाय आंदोलन ने “”एक दीपक गौ माता के नाम””अभियान के अंतिम चरण के अंतर्गत गोपाष्टमी को श्री तुलसी गौशाला तुलसी सर्किल पर 108 दीपक जलाकर दिवंगत गौ माताओं को भावांजलि श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।
इस अवसर पर संगठन के सूरजमालसिंह नीमराना ने कहा कि सभी सनातनी बंधुओं से विनम्र निवेदन वर्तमान समय में लंपी बीमारी से ग्रस्त होकर, हमारी पूज्य गौ माता दिवंगत हो गई, उनका देवलोक गमन हो गया। उन सभी गौ माताओं के लिए अपने दीपावली से लेकर गोपाष्टमी तक एक दीपक रोज अवश्य जलाया है और गौ माता के लिए दीप दान किया है, उसके लिए आप सभी साधुवाद के पात्र हैं।
संगठन के प्रेम सिंह घुमान्दा ने कहा कि 1 नवंबर को गोपाष्टमी के पावन पर्व पर दिवंगत गौ माताओं के लिए संगठन 108 दीपकों का दीपदान करेगा, यह कार्यक्रम शाम 6:00 बजे श्री तुलसी गौशाला तुलसी सर्किल पर आयोजित किया जाएगा।
श्री तुलसी गौशाला के सचिव पार्षद अनूप गहलोत ने कहा कि गोपाष्टमी 01 नवंबर को गौ माता के देवलोक गमन पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए, अपनी श्रद्धा अनुसार 11 दीपक 21 दीपक 51 दीपक 108 दीपक जलाकर दीपको का दीपदान आवश्यक रूप से कर, गौमाता को श्रद्धांजलि,श्रद्धा सुमन अर्पित करें।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार सेवग ने बताया कि इस महती अभियान में सभी गौ भक्त,गौशाला संचालक,गौ सेवक,गौ सेवी संस्थाएं,सामाजिक संगठनो के कार्यकर्ता सादर आमंत्रित हैं।
आज भावांजलि श्रद्धा सुमन कार्यक्रम के लिए आयोजित बैठक में सूरजप्रकाश राव, हरी किशन व्यास, विनोद कुमार सियाग, बसंत शर्मा, किशोर बांठिया, विजय सिंह चारण, अश्वनी वारेनिया , ग्लोबल हिंदू फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट जलज सिंह जनवार, कैलाश सोलंकी, उमाशंकर सोलंकी, चांदवीरसिंह, दीपक गहलोत,सुनील आचार्य, विजय सिंह, बैरीसालसिंह, निरंजन कुमार,आदि ने भाग लिया।

सूरजमालसिंह नीमराना
अध्यक्ष
बीकानेर गौशाला संघ बीकानेर
9414038704

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here