दीपावली से पूर्व शहीद मंगल पांडे सर्किल में हुआ दीपदान

0
237


बीकानेर 22 अक्टूबर । रानीबाजार पुल से नीचे बने नए मंगल पांडे सर्किल पर दीपावली के अवसर पर तीन दिवसीय दीपदान की शुरुआत नरसिंह दास जीवनी देवी सेवग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा की गई ट्रस्ट के अध्यक्ष शंकर सेवक ने बताया लगभग 200 दीपक व मोमबत्ती से सर्किल में दीपमाला करके शहीद मंगल पांडे की शहादत को याद किया एवं संभागीय आयुक्त व जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया इस नए सर्किल को मंगल पांडे सर्किल बनाने पर । दीपदान में ऋतुध्वज, शिव रतन सेवग,खुशी, तरुण मनीष, तेजस ने सहयोग किया और ट्रस्ट द्वारा जल्द ही संभागीय आयुक्त का सम्मान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here