राजस्थान ललित कला अकादमी बीकानेर में करेगी तीन दिवसीय मरु चित्रकार शिविर

0
292

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 28 अक्टूबर । राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर आगामी 05 से 07 नवम्बर तक मरु चित्रकार शिविर ” का आयोजन बीकानेर में करने जा रही हैं। इस शिविर भागीरारी देंगे।

बीकानेर संभाग के 15 कलाकार कैनवास पर अपनी अपने शहर की धरोहर को चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत करेंगेराजस्थान ललित कला अकादमी के सचिव डॉ.रजनीश हर्ष ने बताया कि इस शिविर में चित्रकार योगेन्द्र कुमार पुरोहित, शंकर रॉय, अनुराग स्वामी, मोहसिन रजा उस्ता, श्रीवल्लभ पुरोहित, कमल किशोर जोशी, खेमचंद शर्मा, मालचंद पारीक, प्रियंका स्वामी, रवि कुमार शर्मा, अनिकेत कच्छावा, नीलम यादव, (हनुमान गढ़), रक्षा डांगी (हनुमानगढ़), राजेन्द्र परिहार (-चुरु), रजनी वर्मा (श्रीगंगानगर) भाग लेंगे।मरु चित्रकार शिविर का आयोजन बीकानेर की होटल ढोला मारु में किया जाएगा जिसकी एक अनौपचारिक मीटिंग में जानकारी दी गई। इस एक चित्रकला शिविर की स्थानीय संयोजक हिमानी शर्मा रहेगी।
डॉ हर्ष ने अवगत कराया कि मरु चित्रकार शिविर का समय दिनांक 05 नवम्बर को सुबह 10 बजे से सांय 6 बजे तक का होगा इस तीन दिवसीय शिविर में इन 15 कलाकारों द्वारा मरु अंचल की संस्कृति और यहाँ की धरोहर को अपने चित्रों में चित्रित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here