राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों को किया जागरूक

0
228

सीकर 17 अक्टूबर । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को सीकर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय आभावास खंडेला मे एक कार्यक्रम मे पूर्व सरपंच मोहनलाल ने पेट मे पाए जाने वाले कृमियो से होने वाली हानि पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकारी योजनाओ के बारे मे बताया जिससे स्वास्थ्य के क्षेत्र को बढ़ावा मिला है।


इसी क्रम मे चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक बावलिया चिकित्सा प्रभारी ने अल्बन्डाजोल टैबलेट के फायदे बताये और इसको लेने पर आने वाली परेशानी का समाधान भी बताया इस मौके पर CDPO खंडेला श्री पृथ्वीपाल मीना भी उपस्थित थे उन्होंने उपस्थित सभी विद्वानों से क्षेत्र मे ज्यादा से ज्यादा स्वास्थ्य योजनाओ का लाभ लेने की अपील की कार्यवाहक प्रिंसिपल शंकर लाल बागडिया ने सबका आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here