वन विभाग ने करोड़ों रुपए की जमीन करवाई कब्जा धारियों से मुक्त

0
307

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 10 अक्टूबर । खाटू श्याम मन्दिर एवं मन्दिर जयपुर रोड़ के पीछे करोड़ों रूपये की जमीन को क्षेत्रीय वन अधिकारी बीकानेर दक्षिण एवं स्टाफ द्वारा कब्जा मुक्त करवाया ।


उप वन संरक्षक, बीकानेर रंगास्वामी ई. के निर्देशानुसार रिड़मलसर
पुरोहितान जोहड़ पायतान की खसरा नं0 99/19 की भूमि जो वन विभाग को वृक्षारोपण हेतु जिला कलक्टर, बीकानेर द्वारा सौंपी गई थी जो भू-माफिया द्वारा अवैध अतिक्रमण कर रखा था जिसे आज मेहराजुद्दीन क्षेत्रीय वन अधिकारी के नेतृत्व में स्टाफ के द्वारा जेसीबी मशीन
के माध्यम से धाराशही कर दिया है और भूमि को वन विभाग के कब्जे में कर लिया।
एक-दो दिन में वन विभाग का बोर्ड उक्त भूमि पर लगा दिया जायेगा ताकि अन्य कब्जा नहीं कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here