सेवा कार्यों को देख हुई वसुंधरा राजे हुई अभिभूत, कहा- सेवा व विकास कार्य ही रांका की पहचान

0
320

महावीर रांका कार्यालय में पहुंची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, किया अभिनन्दन
टुडे राजस्थान न्यूज़


बीकानेर, 10 अक्टूबर। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का सोमवार को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के कार्यालय में अभिनन्दन किया गया। पवन महनोत ने बताया कि पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से कोरोनाकाल से लेकर अब तक किए गए सेवा कार्यों से पूर्व सीएम राजे को अवगत कराया। रमेश भाटी ने बताया कि हेलमेट वितरण, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े के तहत भोजन पैकेट वितरित साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 दिनों में 62 हजार तिरंगे वितरण कार्यों की पूर्व सीएम राजे ने सराहना की तथा सेवा कार्यों को देखकर अभिभूत हुईं।


इस दौरान गणेश बोथरा, जय सामसुखा, गौतम सेठिया, अमित डागा व हनुमानमल रांका, सुशील पारख, महावीर चौरडिय़ा, सुनीता रांका, चंचल चौरडिय़ा, कंचन पारख, सोनू रांका, दिव्या रांका ने राजे का चुनरी ओढ़ा कर अभिनन्दन किया। वसुंधरा राजे ने महावीर रांका की पौत्री तनिष्का को भी शुभाशीष प्रदान किया।
इस दौरान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद दुष्यन्त सिंह, पूर्व मंत्री यूनस खान व राजपाल सिंह शेखावत का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, भगवतीप्रसाद गौड़, शंभु गहलोत, प्रणव भोजक, तेजाराम राव, मोहम्मद ताहिर, आनन्द सोनी, लक्की पंवार, लोकेश छाबड़ा, पंकज गहलोत व घनश्याम रामावत एवं पारिवारिक सदस्यों ने वसुंधरा राजे का अभिनन्दन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here