27 मदरसों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए डॉ तनवीर मालावत ने स्मार्ट डिजिटल टीवी का किया वितरण

0
309

मदरसों को बांटे डिजिटल टीवी

बीकानेर 14 अक्टूबर । जिला उद्योग संघ रानी बाजार के कार्यालय में जिले में पंजीकृत 27 मदरसों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए डॉ तनवीर मालावत ने स्मार्ट डिजिटल टीवी का वितरण किया। ज्ञात रहे यह सभी स्मार्ट डिजिटल टीवी मदरसों में दीनी तालीम के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा के बढ़ावे के लिए डॉ तनवीर मालावत ने भेंट किए है।

जिला प्रशासन द्वारा 5 अक्टूबर को आयोजित शिक्षा के डिजिटलाइजेशन कार्यक्रम के क्रम में यह सभी 27 स्मार्ट डिजिटल टीवी मदरसों को दिए गए हैं ।डा मालावत ने इस वितरण कार्यक्रम में आह्वान किया कि बदलते हुए दौर में आधुनिक शिक्षा के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने अपने स्तर पर विश्वास दिलाया कि किसी भी पंजीकृत मदरसे को आधुनिक शिक्षा के बढ़ावे के लिए संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाएगी ।इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शहजाद अहमद ने बताया कि एक-दो दिन में सभी मदरसों को आधुनिक शिक्षा के पाठ्यक्रमों से अपलोड हार्ड डिस्क उपलब्ध करवा दी जाएगी ।श्री शहजाद ने भरोसा दिलाया कि इंस्टॉलेशन से लेकर इस प्रोग्राम को चालू करने में डीटीइओ बीकानेर का सहयोग लेकर आगामी दो-चार दिन में इस संपूर्ण कार्यवाही को कर दिया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन श्री किशन चांवरिया ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here