कायस्थ समाज के स्थापना दिवस पर वार्षिक उत्सव एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 15 नवंबर । श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा बीकानेर द्वारा दिनांक 14 नवंबर, 2022 को टाउन हॉल में अपने स्थापना दिवस पर वार्षिक उत्सव एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



कायस्थ समुदाय के इस आयोजन में बच्चों एंव महिलाओं द्वारा नृत्य, गीतों एंव विभिन्न मनोरंजक व शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
समारोह के अध्यक्ष संभागीय आयुक्त (डा.) नीरज के पवन एंव विशिष्ट अतिथि एस बी आई के सहायक महाप्रबंधक सुजीत कुमार सुमन थे।
समारोह में वृद्धजन सम्मान, मेधावी प्रतिभाओं, युवा उधमियों, पदोन्नति सम्मान एंव खेलकूद दिवस के विजेता प्रतिभागीयो व विभिन्न श्रेणियों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।






इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्भोदन में डा. नीरज के पवन ने विभिन्न क्षेत्रों में कायस्थ समाज के योगदान को सराहा एंव भगवान श्री चित्रगुप्त जी के वंशजों में शिक्षा के महत्व व प्रसार की प्रशंसा की।
देर रात तक चले मनोरंजन कार्यक्रम एंव प्रीतिभोज में कायस्थ परिवारों द्वारा काफ़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज करायी गई।
संस्था के सचिव जितेंद्र माथुर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस तरह के आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला।










