गंगाशहर चातुर्मास कर गुरु चरणों में पहुंचे संत
टुडे राजस्थान न्यूज़
छ: दिनों में किया 184 किमी का विहार
बीकानेर 15 नवंबर गंगाशहर में सन 2022 का चातुर्मास संपन्न कर आज मुनि जितेंद्र कुमार जी आदि ठाणा – 5 ने आज निम्बीजोधा में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगल दर्शन किये। मुनिश्री जितेंद्र कुमार एवं उनके सहवर्ती मुनिश्री सुधांशु कुमार , मुनिश्री अनुशासन कुमार , मुनिश्री अनेकांत कुमार जी, मुनिश्री गौतम कुमार जी ने दिनांक 9 नवंबर को तेरापंथ भवन से विहार किया और मात्र छ: दिनों में 184 किमी का प्रलंभ विहार कर वह आज निम्बीजोधा में पहुँचे एवं परम पूज्य आचार्य महाश्रमण जी के दर्शन किये।

इस अवसर पर गंगाशहर से भी अधिक संख्या में श्रावक समाज उपस्थित था एवं आचार्य श्री को कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा था कि आचार्य श्री ने महत्ती कृपा कर इस वर्ष का ऐतिहासिक चातुर्मास प्रदान किया। आचार्य श्री ने पावन प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि गंगाशहर में इस बार बहुत ही अच्छा कार्य हुआ है। संतो को गुरुकुलवास से भेजा गया था और इन्होंने भी काफी श्रम परिश्रम किया और श्रावक समाज में एक नयी चमक आयी है ऐसा दिख रहा है की गंगाशहर वासियों में इसी प्रकार धर्म की चेतना बढ़ती रहे।

इस अवसर पर मुनिश्री जितेंद्र कुमार जी ने अपना आत्मउद्गार व्यक्त करके कहा कि आज पूज्य प्रवर के सन्निधि में पहुँच कर आज असीम तृप्ति का अनुभव हो रहा है। आचार्य श्री ने मुझ पर कृपा की, मुझ पर विश्वास किया इस वर्ष के लिए मुझे गंगाशहर भेजा, जो कुछ भी मैंने कार्य किया वह गुरु कृपा का ही परिणाम है। आचार्य श्री के आशीर्वाद से, आचार्य श्री की शक्ति से हम पाँचों ही संतों ने कुछ कार्य करने प्रयास किया और गुरु दृष्टि में हम कितने सफल हुए हैं ये तो गुरुदेव ही बता सकते हैं। आचार्य प्रवर इसी तरह हम पर कृपाभाव बनाएं रखें।
इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, गंगाशहर के अध्यक्ष श्री अमरचंद जी सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।




