घुटनों के ऑपरेशन से कैसे बचा जा सकता है, विषय पर हुई सेमीनार

0
252

बीकानेर, 19 नवम्बर। लॉयन्स क्लब और केडी अस्प्ताल के संयुक्त तत्वाधान में लायन्स क्लब परिसर में घुटनों के ऑपरेशन से कैसे बचा जा सकता है। इस पर सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए सीनियर जाईन्ट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ अतीक शर्मा ने बताया कि आज घुटनों में दर्द की समस्या आम हो गई है।

जिससे छुटकारा पाया जा सकता है,इसके लिये जीवन शैली में बदलाव करना पड़ेगा। नियमित रूप से व्याख्याम और खानपान में विटामिन्स की पर्याप्त उपलब्धता से काफी हद तक इस समस्या से निजात मिल सकता है। सेमीनार में स्पाइन सर्जन डॉ ऋतिक भट्ट ने कमर दर्द से बचने के उपाय पर विस्तार से जानकारी दी। इससे पहले सचिव डॉ हरमीत सिंह ने चिकित्सकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। बाद में दोनों चिकित्सकों ने करीब 250 रोगियों को परामर्श दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here