जोधपुर में तीन दिवसीय डिजिफेस्ट जोब फेयर में बीकानेर की इस कम्पनी ने निभाई सहभागिता
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 13 नवंबर । जोधपुर में तीन दिवसीय डिजिफेस्ट जोब फेयर में बीकानेर की कम्पनी , फील एजुकेयर प्राइवेट लिमिटेड ने रोजगार अवसर उपलब्ध करवाने में सहभागी रही । कम्पनी के हैड इंजीनियर यश तंवर ने बताया कि युवाओं में आईटी सेक्टर में रूझान काफी देखने को मिला।
तंवर ने बताया डिजिफेस्ट का शुभारंभ और समापन राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किया गया।

युवाओं को एक ही छत के नीचे सभी सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराना सराहनीय क़दम रहा इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।
राजस्थान सरकार को ऐसे रोजगार मेले सभी संभागों के मुख्यालय स्तर पर आयोजित करने से बेरोजगारी को नियंत्रित किया जा सकता है ।
इससे प्राइवेट सेक्टर को अच्छी स्किल के योग्य युवा मिल सकेंगे।
इंजीनियर यश तंवर ने कहा वर्तमान युग में आईटी सेक्टर ने देश विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
उन्होंने बताया कि उनकी आईटी कम्पनी में भी 110 युवाओं ने जोब के लिए अप्लाई किया है ऊर्जावान युवाओं के साथ काम को आगे बढ़ाने और समय-समय पर और युवाओं जोड़ने का लगातार प्रयास करते रहेंगे।




