नेहरू जी की 133 वी जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम कल

0
231

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर, 13 नवम्बर । आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 133 वी जयंती पर कल दिनाक 14 नवम्बर 2022 को सुबह 10 बजे शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा नेहरू जी की प्रतिमा स्थल डूडी पेट्रोल पंप के पास स्थित जवाहर पार्क में श्रद्धांजलि सभा स्मरण सभा रखी गई है।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि शब्दांजलि कार्यक्रम में बीकानेर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधानसभा और लोकसभा प्रत्याशी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष, चारो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेसी पार्षदजन,पार्षद प्रत्यासी जिलाकांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सहित सभी विभागों, प्रकोष्ठों, और कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के प्रदेश और जिला पदाधिकारीइसमें अपनी भागीदारी निभाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here