बीकानेर की लॉन टेनिस टीम ने फ़ाइनल मैच में श्री गंगानगर टीम को हरा कर टाइटल जीता

0
229

बीकानेर 15 नवंबर । कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के तत्वावधान में ज़िला मुख्यालय बीकानेर में 12 से 14 नवंबर को आयोजित तृतीय राजस्थान राज्य अंतर ज़िला सिविल सेवा टेनिस (पुरुष) प्रतियोगिता वर्ष 2022-2023 में बीकानेर ज़िले की लॉन टेनिस टीम ने रविवार को सादुल क्लब में हुए फ़ाइनल मैच में श्री गंगानगर टीम को सीधे सेट्स में 2-0 से हरा कर टाइटल जीत लिया।

फ़ाइनल में पहले सेट में डॉ आइ डी चारण और कैलाश प्रजापत की जोड़ी ने गंगानगर के हरेंद्र शर्मा और श्री उम्मेद सिंह रत्नू की जोड़ी को 8-5 से और दूसरे सेट में बीकानेर टीम के कप्तान डॉ नवदीप सिंह बैंस और डॉ अभिषेक बिन्नानी की जोड़ी ने गंगानगर ज़िले के श्री हरेंद्र चौधरी और श्री राजेन्द्र सिंह की जोड़ी को 8-1 से शिकस्त दी।पूरे टूर्नामेंट में बीकानेर की टीम के कप्तान डॉ नवदीप सिंह बैंस, डॉ आइ डी चारण, डॉ आर के काजला, डॉ अभिषेक बिंनाणी, डॉ संदीप खद्दा, डॉ पुनीत नोवाल और कैलाश प्रजापत ने उदयपुर, डूंगरपुर, जोधपुर और कोटा को सीधे सेटों में सभी टीमों को 2-0 से हरा कर फ़ाइनल में प्रवेश किया था। टीम के मैनेजर मोहम्मद नईम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सभी आयोजकों और प्रतिभागियों का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान की 18 ज़िलों की टीमों ने भाग लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here