बीकानेर के सुधीर को स्कॉलर ऑफ न्यूमिसमेटिक अवार्ड
टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 17 नवंबर । देश और दुनिया विभिन्न तरह के सिक्के और करेंसी नोटों का संग्रह और अध्यन करने के लिए प्रसिद्ध बीकानेर के सुधीर लुणावत को दिल्ली में रॉयल न्यूमिसमेटिक सोसायटी की तरफ से स्कॉलर ऑफ न्यूमिसमेटिक अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।
36 वर्षीय सुधीर पिछले 20 वर्षो से विश्व के अलग अलग देशो की मुद्रा का संग्रहण और अध्यन कर रहे है ।
देश के कई तरह के स्मारक सिक्के जारी करवाने में भी सुधीर की मुख्य भूमिका रही है । मानव सभ्यता की शुरुआत से लेकर वर्तमान समय तक मे हर दौर की मुद्रा का सुधीर के पास भव्य संग्रह है ।
मुद्रा संग्रह और अध्यन के लिए बीकानेर के सुधीर का नाम लिम्का बुक , इलाइट वर्ल्ड रिकॉर्ड में और गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है ।




