रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम व बाल नशा मुक्ति रैली निकाली
बीकानेर रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड लाइन द्वारा बाल श्रम व बाल नशा मुक्ति रैली निकाली गई
बीकानेर 19 नवम्बर। बीकानेर रेलवे स्टेशन पर रेलवे चाइलचाइल्ड लाइन 1098 से दोस्ती बाल अधिकार सप्ताह 14 नव. से 20 नव. के तहत आज प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उरमूल ट्रस्ट द्वारा संचालित रेलवे चाइल्ड लाइन द्वारा बाल श्रम एवं बाल नशा मुक्ति रैली जिसमें एस एस दया शंकर रेलवे बीकानेर , रेलवे चाइल्ड लाइन समन्वयक सरिता राठौड़, काउंसलर परवीन चौहान, राम चंद्र गहलोत, विशाल सैनी , वॉलिंटियर लक्ष्मी नारायण स्वामी, पिंकी जनागल, चेतराम बालाण अध्यापक ,सीमा वर्मा अध्यापिका आदि इन सभी के द्वारा व साथ ही बच्चो के द्वारा नारे ( ” मेहनत मजदूरी ना करवाओ , इन हाथों में कलम थमाओ ” ) अलग अलग नारे लगाते हुए प्लेटफार्म संख्या छ से शुरू कर प्लेटफार्म संख्या एक पर बाल सहायता केंद्र 1098 कार्यालय पहुंची ।

फिर जिला बालक अधिकारी अरुण सिंह जी शेखावत की अध्यक्षता में सीडब्ल्यूसी सदस्य सरोज जी, जुगल किशोर जी ,आईदान जी, जेजेबी सदस्य किरन जी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार जी बोड़ा , आरपीएफ , जीआरपी व समस्त रेलवे चाइल्ड लाइन स्टाफ की मौजूदगी में बच्चो के द्वारा मेहंदी , गुब्बारा , रंगोली , चित्रकारी आदि प्रतियोगिताओ में भाग लिया गया ।

अंतिम चरण में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य सभी अतिथि गणों का चाइल्ड लाइन 1098 बीकानेर जिला समन्वयक चेनाराम विश्नोई द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही इसी कड़ी में फिर सभी अतिथि गणों द्वारा आए हुए सभी बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया
साथ ही समारोह में आए हुए अतिथि गणों ने हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया ।




