शिक्षामंत्री डॉ कल्ला ने वार्ड 55 में करोड़ो के विकास कार्यो का शिलान्यास किया

0
254

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 10 नवंबर । वार्ड 55 सर्वोदय बस्ती में स्थानीय विधायक एंव शिक्षा मंत्री डॉ बी ड़ी कल्ला ने करोड़ो के विकास कार्यो का शिलान्यास किया।
पार्षद जावेद पड़िहार (पूर्व नेता प्रतिपक्ष) ने बताया कि आज शिक्षा मंत्री ने सर्व्वोदय बस्ती में सर्वप्रथम 25 हजार लीटर पानी टंकी का भूमि पूजन किया गया, इसके अलावा पंडित धर्म कांटा से सेंट एन एन स्कूल तक मुख्य मार्ग हेतु 1 करोड़ 25 लाख लागत की सड़क निर्माण का शिलान्यास, कृपाल भेरु मंदिर में नए ट्यूबबेल का शुभारंभ, विधायक कोटे 10 लाख से बने सामुदायिक भवन हॉल का शुभारंभ, भृमण पथ में 5 लाख की लागत से व प्रकाश व्यवस्था का शुभारंभ हुआ।


इसके अलावा राजीव गांधी सामुदायिक भवन हेतु 12 लाख, मेघवाल समाज के बाबा रामदेव मंदिर हॉल हेतु 5 लाख, कृपाल भैरू मंदिर रसोई निर्माण हेतु विधायक कोटे से 15 लाख, वार्ड 55 स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी, ईसीजी आदि मशीनों हेतु विधायक कोटे से 5 लाख आदि की घोषणाएं की गई।
वार्ड 55 सर्व्वोदय बस्ती में पार्षद जावेद पड़िहार की अगुवाई में वार्ड वासियों ने शिक्षा मंत्री डॉ बी ड़ी कल्ला का 51 किलो की माला, शॉल, सांफ़ा, खादी की जाकिट पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इसके अलावा कई रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित हुवे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीकानेर में इस गहलोत सरकार के राज में ऐतिहासिक विकास कार्य हुवे है, जब जब कांग्रेस सत्ता में रही है तब तब बीकानेर विकास की ओर ज्यादा अग्रसर हुवा है। भाजपा के राज में आज महंगाई चरम सीमा पर है मोदी सरकार ने घरेलू सामानों एंव सिलेंडरों तक को भी नही बख्सा है। वार्ड 55 में पार्षद जावेद पड़िहार ने अपने तीनो कार्यकालों में विकास की झड़ी लगा दी है। आने वाले समय मे हम सबको एकजुट रहना आवश्यक है।


कार्यक्रम के बाद वार्ड के अलग अलग समाज के प्रमुख जनों ने शिक्षा मंत्री स्वंय रूबरू होकर उनकी मांग भी सुनी। वार्ड वासियों द्वारा पार्षद जावेद पड़िहार का भी सांफ़ा एंव मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया।
स्वागत कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ एम अबरार पंवार एंव पीडब्लूडी अधियासी अभियन्ता अरोड़ा का भी सांफ़ा एंव मोमेंटो देकर अभिनंदन किया गया। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ बेनजीर खान, पूर्व अधिकारी डॉ मो. सलीम सहित स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी कर्मियों का मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
आज हुवे स्वागत समारोह में इनके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल मजीद खोखर, अरविन्द मिड्डा, ईकबाल समेजा, पार्षद अंजना खत्री, अयूब अली सोढ़ा, पार्षद सुनील गेदर, पार्षद रफीक खान, पार्षद अब्दुल वाहिद, पार्षद अकबर खादी, सैय्यद अनवर अली एडवोकेट, महबूब पड़िहार, मुमताज़ अली चौहान, सलीम पड़िहार, फ़िरोज भाटी, महमूद कुरेशी, गिरिराज सेवग, सुखदेव धवल, अतीक चौहान, अल्ताफ अब्बासी, ठेकेदार लियाकत अली, बाबू खान नागौरा, हुसैन खिलजी, उस्मान गनी, रामलाल ओड, हबीबा चोधरी, आदिल सोढ़ा, मैक्स नायक सहित 36 कौमों के सेकड़ो वार्ड वासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विक्की सैनी ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here