श्री जैन पब्लिक स्कूल में आर्ट स्टार पेंटिंग प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी’का आयोजन

0
250

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 16 नवम्बर। श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर में आर्ट सौंदर्य बोध को विकसित करने और कलात्मक कौशल को बढ़ाने के लिए, कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। समारोह के उद्घाटन की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रख्यात चित्रकार सुषमा जैन, सीईओ सीमा जैन, वाइस प्रिंसिपल रूपश्री सिपानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। यह आयोजन ललित कला संकाय के पी.जी.टी. अजीत सिंह तंवर के मार्गदर्शन में किया गया। छात्रों ने प्रदर्शनी में अपनी सुंदर पेंटिंग प्रस्तुत की और उन्होंने फ्री हैंड कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया।

श्रीमती सुषमा जैन ने निर्णायक की भूमिका अदा करते हुए प्रतिभागियों का परिणाम घोषित किया जिसके तहत सीनियर वर्ग में माल्या सेठिया को विजेता, उमंग सुराणा और निष्ठा पारख को प्रथम रनरअप और सीनियर कैटेगरी में द्वितीय रनरअप घोषित किया गया। साथ ही विभिन्न श्रेणियों में सभी वर्गों के लिए एक आर्ट स्टार पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। एसजेपीएस सब जूनियर्स आर्ट स्टार टाइटल देवांशु सोनी ने जीता। प्रथम रनरअप और द्वितीय रनरअप निधि और मो. उबेद रहे। ‘एसजेपीएस आर्ट स्टार’ का टाइटल कुणाल पंचारिया ने हासिल किया। जूनियर कैटेगरी में अभिषेक भंसाली और अक्षत बाहेती प्रथम और द्वितीय रनरअप रहे।
सुषमा जैन ने युवा कलाकारों को पुरस्कृत कर उन्हें प्रेरित किया और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
सी.ई.ओ. श्रीमती सीमा जैन ने कलाकारों की हौसला अफजाई करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here