अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता का खिताब बजरंग लाल प्रजापत को

0
285

बीकानेर बार शतरंज
बाईसवीं स्व. श्री गोपाल आचार्य स्मृति अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता-
बजरंग लाल प्रजापत विजेता रहे।

बीकानेर , 25 दिसम्बर। बीकानेर बार एशोसिएशन के तत्वाधान में बीकानेर के स्थानीय बार रूम में बाईसवीं स्व. श्री गोपाल आचार्य स्मृति अधिवक्ता शतरंज प्रतियोगिता चल रही प्रतियोगिता में छठवें व अन्तिम चक्र में बजरंग प्रजापत (5) ने प्रथम बोर्ड पर शैलेष गुप्ता (5) के साथ खेलते हुए अपना अविजित रहने का अभियान लगातार नही रख सके और अपनी बाजी गंवा बैठे तथा चार खिलाडियों के साथ 5-5 अंक बनाये लेकिन शतरंज के बुकोज नियम के तहत बजरंज प्रजापत (5) को प्रथम, श्रीनारायण छींपा (5) को द्वितीय तथा शैलेष गुप्ता (5) को प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। वंही भव्य शर्मा (5) ने भी पांच अंक बनाये लेकिन उन्हे चैथे स्थान पर ही संतोष करना पडा।


इसके अतिरिक्त 65 वर्ष से अधिक की आयु वर्ग में श्री दाऊलाल हर्ष (4.5) ने प्रथम तथा बृजरतन व्यास (4) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 55 वर्ष से अधिक वर्ष की आयु वर्ग में प्रेमरतन छींपा (4) ने प्रथम संतनाथ योगी (4) ने दुसरा स्थान प्राप्त किया।
आज पांचवे व अन्तिम चक्र में खेलते हुए प्रतियोगिता में 87 वर्षीय खिलाडी धनेसिंह राठौड (3) ने अप्रत्याशित खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए युवा शातीर राकेश गौड (2) को हरा कर सबको चैंका दिया।
प्रतियोगिता के संयोजक श्री धन्नेसिंह राठौड के अनुसार प्रतियोगिता के रिजल्ट निम्नानुसार रहे
बजरंज प्रजापत (5) को प्रथम, श्रीनारायण छींपा (5) को द्वितीय तथा शैलेष गुप्ता (5) को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रेमरतन छींपा विजेता तथा संतनाथ योगी दुसरे स्थान पर रहे। वंही 65 वर्ष से अधिक वर्ष की आयु वर्ग में श्री दाऊलाल हर्ष ने प्रथम, बृजरतन व्यास ने दुसरा स्थान प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here