डूंगर महाविद्यालय में लोक प्रशासन विभाग में मनाया सुशासन दिवस’

0
236

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 25 दिसंबर । राजकीय डूंगर महाविद्यालय के लोक प्रशासन द्वारा “सुशासन दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रभा शेखावत ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सुशासन, पारदर्शी, जवाबदेही, सरकार व प्रशासन की प्रतिबद्धता पर बल देता है। ई-गवर्नेस के माध्यम से सुशासन को सशक्त बनाया गया है। तथा सरकार व जनता के बीच की दूरी को कम करने का प्रयास है।

अब 24×7 सरकार आपके द्वार है यह प्रशासन को प्रभावी व प्रभावशील बनाने का माध्यम है। इस अवसर विद्यार्थियों को सुशासन सूचकांक व सुशासन दिवस पर-कर्मचारियों को दिलाई जाने वाली शपथ के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर विभाग के विद्यार्थी अनुपमा सैन, मेघा व्यास, आदित्य, गोपाल व सन्नी सिंह ने सुशासन के सक्षम चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए व स्वयं सेवक मोहन लाल ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here