टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 14 जनवरी। तारादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्व.माणकचंद सुन्दर देवी कड़ेल की स्मृति में फड़बाजार में जरूरतमंदों का कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कॉमेडी किंग मुकेश सोनी ने सर्दी के मौसम एवं शीत लहर के प्रभाव में गरीब एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरण राहत प्रदान करने वाला बताया तथा ट्रस्ट के इस प्रयास के लिए उन्हें साधुवाद दिया।

विशिष्ट अतिथि शंकरलाल सोनी ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद का सबसे बड़ा सहारा कंबल है, जिसका वितरण कर ट्रस्ट द्वारा नर के रूप में नारायण की सेवा को चरितार्थ करते हुए जरूरतमंदों को राहत दी है। इस अवसर पर अध्यक्ष हनुमान प्रसाद सोनी ने बताया कि ट्रस्ट लंबे समय से ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्य करती आ रही है। यहीं नहीं ट्रस्ट की ओर से धार्मिक मेलों के दौरान पैदल जातरूओं के लिये सेवा शिविर भी लगाएं जाते है। गौ माताओं की सेवा के कार्य में भी ट्रस्ट हमेशा अग्रणी रहता है। सोनी ने बताया कि आने वाले समय में ट्रस्ट की ओर से श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान,विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वालों का सम्मान,सीनियर सिटीजन व योग साधकों का सम्मान भी किया जाएगा। इस मौके पर पत्रकार साथियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एड विजय प्रकाश गोयतान,राधेश्याम कड़ेल,गणपत लाल सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।






