टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 14 जनवरी। आचार्य तुलसी कैंसर रिसर्च सेन्टर में संजीवनी द बियोड कैंसर संस्था की ओर से मरीजों व उनके परिजनों का कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र विश्नोई ने संस्था के इस प्रकार के कार्य को नर सेवा नारायण सेवा वाला बताया। उन्होंने कहा कि रोग से जूझ रहे मरीज व उनके परिजनों को यह सहारा वास्तव में अनुकरणीय पहल है। इस मौके पर 40 के करीब कंबलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा,सुमित व्यास,दिनेश जोशी भी मौजूद रहे।





