ज्ञान फाउंडेशन का सम्मान समारोह सम्पन्न

0
217

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 6 फरवरी । ज्ञान फाउंडेशन का 51 वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को राजकिशोरी मार्तण्ड स्मृति लोकचेतना सभागार, राजलदेसर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के सेवानिवृत्त उपायुक्त देवकिशन सैनी, प्रोफेसर मदन सैनी, राजस्थान स्वर्णकार संघ के चूरू जिलाध्यक्ष कैलाश चन्द्र डाँवर एवं राजलदेसर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष गंगाराम सोनी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।


सरस्वती पूजन से शुरू समारोह में संयोजक डॉ राधाकिशन सोनी ने संस्थान के परिचय में बताया कि फाउंडेशन की ओर से अब तक ग्यारह हजार रुपए का नकद पीएच डी स्तरीय साहित्यिक शोध ज्ञान फाउंडेशन पुरस्कार 11 विद्वानों को तथा शिक्षा, संस्कृति, कला, चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए 17 प्रतिभाओं को पांच हजार एक सौ का नकद ज्ञान फाउंडेशन सम्मान दिया जा चुका है। स्वागत उद्बोधन में फाउंडेशन की संस्थापिका एवं वरिष्ठ रचनाकार डॉ उषा किरण सोनी ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए बालिकाओं को पढाने के लिए अभिभावकों का आह्ववान किया।

समारोह में परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्नातक वर्ग में 8, स्नातकोत्तर वर्ग में 3, विशेष क्षेत्र में 3 प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक तथा 3 प्रतिभाओं को पांच हजार एक सौ रुपए नकद, प्रशस्ति-पत्र, प्रतीक आदि भेंट कर सम्मानित किया गया। एक बालिका को शोध-प्रोत्साहन स्वरूप ज्ञान फाउंडेशन सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य एवं भारतीय वायु सेना के पूर्व वारंट ऑफिसर जयचंद लाल सोनी ने बीकानेर के साहित्यकार डॉ मदन सैनी एवं मंचस्थ अतिथियों को अंग वस्त्र-स्मृति प्रतीक प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह अध्यक्ष गंगाराम सोनी ने आगन्तुकों का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here