नेत्रहीन एवं बधिर विद्यालय में हुई प्रांतीय जूडो प्रतियोगिता

0
276

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 20 फरवरी । नेत्रहीनों एवं बधिरों की दो दिवसीय प्रांतीय जूडो प्रतियोगिता दिनांक 19-20 फरवरी को श्री जगदंबा नेत्रहीन एवं मूक बधिर विद्यालय हुई थी। इसमें 17 जिलों के सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्रा और पुरुष-महिला खिलाड़ी ने उत्साह से भाग लिया। उद्घाटन सत्र में गंगानगर ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर डूडेजा मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिता में नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीकानेर के तुलसी पचार, गजेंद्र सेलवाल, सुनील तर्ड, हर्षदीप सिंह, कानाराम कुलरिया, भवानी सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। पूर्णाराम सियाग, त्रिलोकाराम, सवाई सिंह भाटी और राहुल कुमार ने सिल्वर मेडल तथा विकास सिगड़, योगेश कुमार, बाबूलाल प्रजापत, सांग सिंह, गोरधन खाती ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। शाला के प्रधानाचार्य श्री अल्ताफ अहमद खान एवं शाला के सभी अध्यापकगण ने छात्र-छात्राओं के विजेता रहने पर खुशी मनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here