पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

0
212

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 21 फरवरी । नेशनल जॉइन्ट काउंसिल फ़ॉर एक्शन दिल्ली (NJCA ) के आहवान पर आज दिनांक 21 फरवरी को सभी ट्रेड यूनियन व एसोशिएशन ( NWREU,/UPRMS,/SC/ST, and OBC ) के साथ पुरानी पेंशन बहाली को लेकर न्यु पैंशन योजना को हटाकर पुरानी पेंशन योजना लागु करने को लेकर संयुक्त मंच (एन,जे,सी,ए/नैशनल ज्वाइंट काउंसिल फॉर एक्शन, बीकानेर के तत्‍वाधान में मंडल रेल प्रबन्‍धक कार्यालय के मुख्‍य द्वार पर सांय 06.00 बजे विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमे सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ओर राज्य सरकार के कर्मचारियों ने सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया ओर प्रदर्शन को सफल बनाया ओर आगे भी सभी एक साथ जब भी आहवान किया जाएगा प्रदर्शन को सफल बनाने का कार्यक्रम किया जाएगा

पूरे देश मे 10 फरवरी से 20 फरवरी तक रेलवे कर्मचारियों द्वारा सभी मुख्यालय, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालयों , कारखानों, स्टेशनों ,यूनियन शाखाओं पर न्यू पेंशन स्कीम के विरोध प्रदर्शन किया गया इस मे रेलवे की मान्यता प्राप्त संगठन एवं समस्त एशोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ अन्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी एकता का परिचय दिया।
कर्मचारियों ने एक आवाज़ मे सरकार को ओल्ड पेंशन स्कीम को जल्द लागू करने की मांग रखी।

भारतीय रेल कर्मचारी पुरानी पेंशन संघर्ष समिति द्वारा 26 फ़रवरी को रेलवे ऑडिटोरियम मंडल रेल प्रबंधन कार्यालय बीकानेर दोपहर 12 बजे पैंशन जागरूकता समारोह पर ज्यादा से ज्यादा संख्या मे सभी सरकारी कर्मचारी पहुँचे ओर इस को सफल बनाते हुए अपनी इस आवाज़ को बुलंद करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here