मोदी भारत विकास परिषद के अध्यक्ष, टूटेजा सचिव

0
216

टुडे राजस्थान न्यूज़

मोदी भारत विकास परिषद के अध्यक्ष, टूटेजा सचिव व शर्मा वित सचिव चुने गए

बीकानेर 21 फरवरी । भारत विकास परिषद् शाखा नगर ईकाइ बीकानेर में आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें वर्ष 2023-24 के लिए कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। यह चुनाव, चुनाव अधिकारी योगेद्र सिंह भाटी की देख रेख में सम्पन्न हुआ। इसमें सदस्यों द्वारा आम सहमति व्यक्त करते हुए अध्यक्ष हरिकिशन मोदी, सचिव अनिल टूटेजा व वित सचिव राजीव शर्मा का चुनाव किया गया।


वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा वर्ष 2022-23 में परिषद् द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों का विवरण व वित्त से सम्बंधित सभी आय व्यय तथा जमा की पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गई। सभा में प्रांतीय दायित्वधारी बी.के. बेनिवाल, राजेन्द्र गर्ग, योगेंद्र सिंह भाटी तथा कार्यकारणी सहित इकाई के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here