शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि अत्यंत विशेष-डॉ.कल्ला

0
248


टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर, 18 फरवरी। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शनिवार को हरोलाई हनुमान मंदिर के पास स्थित आत्मेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोचार के साथ रुद्राभिषेक किया।
उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक पथ पर चलने वाले साधकों के लिए महाशिवरात्रि बहुत महत्व रखती है।

देश और दुनिया में महाशिवरात्रि को पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बीकानेर भी अपने भक्तिभाव के लिए देश भर में विशेष स्थान रखता है। यहां के सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि को शिव विवाह के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान विशेष श्रृंगार और पूजा की गई।
इस अवसर पर आत्मेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष विष्णुदत्त छंगाणी ‘नू पहलवान’, सचिव ललित कुमार छंगाणी, महेश दास छंगाणी, कृष्ण मुरारी छंगाणी, मनमोहन छंगाणी, बजरंग लाल छंगाणी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here