25 फरवरी से होने वाले राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियों का जिला कलेक्टर ने लिया जायजा

0
244

टुडे राजस्थान न्यूज़

राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव
जिला कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
बीकानेर, 17 फरवरी। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने 25 फरवरी से बीकानेर में होने वाले राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के मद्देनजर नगर निगम, नगर विकास न्यास और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज ग्राउंड में चल रही तैयारियों का जायजा लिया।


उन्होंने कहा कि महोत्सव के मद्देनजर मिशन मोड पर करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने करणी सिंह स्टेडियम परिसर में नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे सौंदर्यकरण कार्यों को देखा तथा महोत्सव के इवेंट मैनेजमेंट प्रतिनिधियों से इवेंट प्लान के संबंध में चर्चा की। उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में हेलीपैड निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट मैं बैठक लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश, एडीएम (सिटी) पंकज शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव यशपाल आहूजा और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन नरेश जोशी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here