किरत बनी बीकानेर अब्बासी समाज की पहली डॉक्टर
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
एमबीबीएस की फाइनल प्रोफेशनल परीक्षा में डॉक्टर किरत अब्बासी ने 68% से पास कर डॉक्टर बन गई।
बीकानेर 10 अप्रैल । जिले की बेटी ने सफलता हासिल कर अपने जिले का मान बढ़ाने का कार्य किया है।कठिन परिश्रम व गुरुजनों की दुआओं से मुकाम हासिल करने वाले बेटी की सफलता पर परिवार व दोस्त खुश हैं।
बीकानेर जिले के मोहल्ला भिश्तियान,मदीना मस्जिद निवासी पिता अमान अहमद अब्बासी और मां हबीबन अब्बासी है।

कीरत अब्बासी ने कहा कि बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था जिसकी तैयारी के लिए माता- पिता ने काफी सहयोग किया।
पिता अमान अहमद बताते हैं कि यह हमारे माता-पिता का आशीर्वाद व बेटी की कड़ी मेहनत का नतीजा रहा कि उसे सफलता प्राप्त हुई है।मैं अपनी बेटी पर आज काफी गर्व महसूस कर रहा हूं।साथ ही मोहल्ले के लोगों में काफी खुशी का माहौल है।उन्होंने कहा कि हमने कभी भी अपने बच्चो पर यह दबाव नही बनाया है कि तुम्हे डाक्टर नही इंजीनियर बनना है।बेटी का बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना है तो उसके सपना को पूरा करने के लिए हम हमेशा तैयार थे।



