आरएसवी के विद्यार्थियों का रोलर स्केटिंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

0
229

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 10 अप्रैल । जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित आरएसवी हायर सेकेंडरी स्कूल के 6 विद्यार्थियों का 27 अप्रैल से 2 मई तक मोहाली-चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप हेतु चयन हुआ है। विद्यालय के विद्यार्थी युविका तवर, आर्यन, हनी प्रताप सिंह, मधुश्री पारीक, उज्जवल तथा तनुज का चयन इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु हुआ है।

विद्यालय के प्रशिक्षक राहुल खत्री ने बताया कि निरंतर अभ्यास के कारण से विद्यार्थियों ने रोलर स्केटिंग में अपनी एक अलग पहचान बनाई है जिस कारण से इन विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती निधि ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें बधाई प्रदान की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय की स्पोर्ट्स अकादमी में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को फुटबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, स्केटिंग, एथलेटिक्स, बेसबॉल, खो खो तथा अन्य खेलो हेतु अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here